Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कोलकाता से सिलीगुड़ी जा रही बस रायगंज में दुर्घटनाग्रस्त, दो यात्रियों की मौत, 20 घायल

कोलकाता से सिलीगुड़ी जा रही बस रायगंज में दुर्घटनाग्रस्त, दो यात्रियों की मौत, 20 घायल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सिलीगुड़ी जा रही एक बस बुधवार की सुबह उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस घटना में 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस में कुल 70 लोग सवार थे। इस दुर्घटना की वजह से एनएच-34 लगभग 3 घंटे से ज्यादा समय पर जाम रहा। इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। 

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

दुर्घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया है कि बस बहुत तेज गति से आ रही थी। इस कारण वह हस्किंग मिल फैक्ट्री के समीप पलट गई। दुर्घटना के बाद तेज आवाज हुई तो आसपास के लोग दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मची थी। सबसे पहले स्थानीय लोगों ने बस में सवार लोगों को दुर्घटना बस से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए बाद में गैस कटर का इस्तेमाल किया गया। दुर्घटना के कारण बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस की माने तो कई घायलों की स्थिति गंभीर है। इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। दूसरों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share this:

Latest Updates