Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

4 बच्चों के 44 साल के पिता ने 3 बच्चों की 38 साल की मां का थामा हाथ, पहली पत्नी को एतराज नहीं, दोनों 5 साल से…

4 बच्चों के 44 साल के पिता ने 3 बच्चों की 38 साल की मां का थामा हाथ, पहली पत्नी को एतराज नहीं, दोनों 5 साल से…

Bihar News : मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के बेधौल गांव से एक अलग किस्म का मामला सामने आया है। सामाजिक रूप से इसे खराब नहीं कहा जा सकता। यहां पंचायत ने एक 45 साल के शादीशुदा मर्द की शादी 38 वर्ष की विधवा महिला से करवा दी। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोग आपस में इसकी चर्चा भी कर रहे हैं।

इस तरह पहनाई गई वरमाला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। एतवारी मांझी चार बच्चों का पिता है। महिला रीता देवी तीन बच्चे की मां है। उसके पति की 7 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। दोनों के बीच 5 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी भनक स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों को लग गई। उन लोगों ने दोनों को बुलाकर पूछताछ की। फिर भरी पंचायत में एतवारी से रीता देवी की मांग में सिंदूर भरवा दिया। इसके बाद वरमाला भी पहनाई गई।

पांच साल से दोनों में था प्रेम संबंध

स्थानीय सरपंच फहद आजम ने कहा कि दरअसल दोनों के बीच 5 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। महिला की एक बेटी की शादी भी पिछले वर्ष एतवारी ने अपने खर्चे पर कराई थी। दोनों के इस रिश्ते से रीता के ससुराल वाले नाराज हो गए। उन्होंने उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया था। वह एक आम के बागान में रहने लगी। किसी तरह गुजर बसर कर रही थी।

महिला ने पंचायत में दिया था आवेदन

महिला ने अपना हक पाने के लिए पंचायत में आवेदन दिया था। इसकी सुनवाई को लेकर बैठक हुई। फिर दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया। दोनों इस रिश्ते से खुश थे। उन्होंने कहा कि एतवारी की पहली पत्नी को भी इस रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं है। उसे भी इसके बारे में वर्षों से पता था। शादी कराने के बाद रीता को एतवारी के साथ उसके ससुराल भेज दिया गया। दोनों खुशी खुशी चले गए। उन्होंने कहा कि सबने मिलकर एक नेक काम किया है। महिला बेघर थी। उसे घर मिल गया। अनाथ बच्चों को पिता का साया मिला। अब महिला को उसका हक भी दिलाया जाएगा।

Share this:

Latest Updates