Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गुजरात में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लगे कांग्रेस नेताओं के पोस्टरों पर पोती काली स्याही, दीवार पर लिखा हज हाउस

गुजरात में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लगे कांग्रेस नेताओं के पोस्टरों पर पोती काली स्याही, दीवार पर लिखा हज हाउस

गुजरात के अमदाबाद  स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का नाम बदलकर हज हाउस कर दिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में लगे नेताओं के पोस्टरों पर पहले काली स्याही पोती। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय की बाहरी दीवार पर हज हाउस लिख दिया। इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विहिप प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा है कि पूरे देश में जिहादी अराजकता फैला रहे हैं। इसलिए गुजरात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ठाकोर के बयान के विरोध में गुजरात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का नाम बदलकर हज हाउस कर दिया गया।

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया था विवादित बयान

गौरतलब है कि ठाकोर ने दो दिन पहले बयान दिया था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के खजाने पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। कांग्रेस इस पर कायम रहेगी। ठाकोर ने बुधवार को अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बिना उनपर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में बैठे तोते की जिंदगी गुजरात में है।

Share this:

Latest Updates