Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद दिल्ली AIIMS से डिस्चार्ज, बेटी मीसा भारती के आवास पर…

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद दिल्ली AIIMS से डिस्चार्ज, बेटी मीसा भारती के आवास पर…

Bihar News : सिर्फ राष्ट्रीय जनता दल और बिहार के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए यह सुखद खबर है कि आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व चीफ मिनिस्टर लालू प्रसाद यादव को दिल्ली AIIMS से 22 जुलाई को डिस्चार्ज कर दिया गया है। के साथ ही देश की राजनीति के लिए अच्‍छी खबर है। लालू प्रसाद यादव की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। इसे देखते हुए उन्हें अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया गया है।  बता दें कि लालू यादव राबड़ी देवी के आवास में असंतुलित होकर गिर गए थे। इससे उनके कंधे की हड्डी में फ्रैक्‍चर हो गया था। उन्‍हें तत्‍काल पटना के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍हें लगातार ICU में रखा गया था। इसके साथ ही उन्‍हें अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याएं भी परेशान करने लगी थीं। सबकुछ देखते हुए उन्‍हें दिल्‍ली AIIMS में भर्ती कराने का फैसला किया गया था।

बेटी मीसा भारती के आवास पर पहुंचे 

दिल्‍ली एम्‍स से डिस्‍चार्ज होने के बाद लालू यादव बेटी डॉक्‍टर मीसा भारती के दिल्‍ली स्थि‍त आवास पर पहुंच गए हैं। बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स में बेहतर इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। बिहार के पूर्व सीएम पटना स्थित आवास में सीढ़ी चढ़ने के दौरान गिर पड़े थे। ऐसे में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना से दिल्ली लाया गया था। ताजा जानकारी के मुताबिक लालू प्रसाद यादव की हालत में सुधार आया है।

सबने की थी जल्द स्वस्थ होने की कामना

 बता दें कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद समर्थकों के साथ ही दिग्‍गज सियासी नेताओं ने उनके जल्‍द स्‍वास्‍थ होने की कामना की थी। अब उनकी तबीयत में उल्‍लेखनीय सुधार दर्ज की गई है और उन्‍हें शनिवार शाम को अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज किया जा सकता है।

Share this:

Latest Updates