Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और राजधानी रांची के मूर्तिकार ने बना दिया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खिलौना!

… और राजधानी रांची के मूर्तिकार ने बना दिया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खिलौना!

कभी लालू डॉल, तो कभी मोदी बच्चा बैंक और अब बाजार में आ गया है द्रोपदी मूर्मू डॉल। जी हां ! झारखंड की राजधानी रांची के एक मूर्तिकार ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं देने के लिए एक खास डॉल बनाया है। इस गुड़िया का चेहरा हूबहू द्रोपदी मूर्मू से मिलता है। इन मिट्टी के खिलौनों को जरा गौर से देखिए। जी आपने ठीक पहचाना इन खिलौनों का चेहरा द्रोपदी मुर्मू से मिलता है। दरअसल झारखंड की राजधानी रांची के एक मुर्तिकार राजेश ने ये खिलौने बनाएं हैं। मुर्तिकार का कहना है कि देश में पहली आदिवासी राष्ट्रपति बन चुकी द्रोपदी मुर्मू इन दिनों काफी चर्चा में हैं। द्रोपदी मूर्मू का झारखंड से काफी लगाव रहा है। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं देने की उन्होंने अनूठी पहल की है।

सावन में लगने वाले मेले में बेचेंगे द्रौपदी मुर्मू डॉल

इन खिलौनों को राजेश सावन में लगने वाले मेले में बेचना चाहते हैं। उनका मानना है कि इससे आदिवासी बच्चें इस आदिवासी नायिका की सफलता के किस्से जान पाएंगे। इसके साथ ही वें एक खिलौना द्रोपदी मुर्मू को मिलकर भेंट करने की इच्छा भी रखते हैं। फिलहाल रांची में इस अनूठे खिलौने और इसे बनने वाले मुर्तिकार की खासी चर्चा हो रही है।

Share this:

Latest Updates