Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पेपर मैगजीन के लिए बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कराया न्यूड फोटोशूट, अब हर जगह हो रहे ट्रोल

पेपर मैगजीन के लिए बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कराया न्यूड फोटोशूट, अब हर जगह हो रहे ट्रोल

अपनी फिल्मों और ड्रेस सेंस के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट कराना अब महंगा पड़ गया है। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में रणवीर सिंह ने एक पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया है। ‌रणबीर सिंह का नया अंदाज न तो उनको प्रशंसकों को पसंद आ रहा है और ना ही दूसरों को। इसलिए उनका सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे किए कमेंट्स

फोटोशूट में रणवीर सिंह बिना कपड़ों के कारपेट पर लेटे देखे जा सकते हैं। वह तस्वीर में दोनों पैर मोडकर बैठे हैं और पोज देते नजर आ रहे हैं। रणवीर का यह फोटोशूट बहुत ही बोल्ड है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद रणवीर सिंह ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि बस कर मेरे भाई। वहीं एक- दूसरे यूजर ने लिखा, लोग इस समय रणवीर से यही सवाल कर रहे हैं, ‘भाई तुम क्या कर रहा है। 

इस फोटोशूट को लेकर कई तरह के मीम्स भी बन रहे हैं। कुछ यूजर्स तो उनकी तुलना मिलिंद सोमन से कर रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब रणवीर ट्रोलर्स के निशाने पर आए हैं।

Share this:

Latest Updates