Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नौकरी दिलाने के बहाने स्टेशन पर ही रेलवे स्टाफ ने महिला से किया गैंगरेप, पुलिस ने 2 घंटे के भीतर दबोचा

नौकरी दिलाने के बहाने स्टेशन पर ही रेलवे स्टाफ ने महिला से किया गैंगरेप, पुलिस ने 2 घंटे के भीतर दबोचा

Delhi News : नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इससे मानवता शर्मसार होती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर एक महिला (30 साल) के साथ रेलवे के 4 कर्मचारियों ने मिलकर गैंगरेप किया। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी रेलवे के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के हैं। उन्होंने 21 जुलाई की रात प्लेटफॉर्म पर बने ट्रेन लाइटिंग रूम में रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब दो आरोपी महिला का रेप कर रहे थे, तो दो आरोपी बाहर गार्ड के तौर पर खड़े रहे।

पीड़िता ने डीसीपी को दी सूचना

आरोपियों की पहचान सतीश कुमार (35 साल), विनोद कुमार (38 साल), मंगल चंद (33 साल) और जगदीश चंद (37 साल) के तौर पर हुई है। रेलवे डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने सुबह 3.27 बजे उन्हें कॉल करके घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसका रेस्क्यू किया।

हरियाणा के फरीदाबाद की है महिला

महिला ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है। वह दो साल पहले अपने पति से अलग हुई थी और नौकरी की तलाश में थी। वह एक दोस्त के जरिए सतीश से मिली थी, जिसने उसे रेलवे में नौकरी दिलवाने का वादा किया था।

गुरुवार को सतीश ने उसे अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। शाम 10.30 बजे कीर्ती नगर मेट्रो स्टेशन पर महिला सतीश से मिली। इसके बाद सतीश उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गया, जहां बाकी तीन आरोपी भी आ गए। इसके बाद ट्रेन लाइटिंग हट में चारों ने महिला के साथ रेप किया। पुलिस ने दो घंटे के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ केस रजिस्टर किया है।

Share this:

Latest Updates