Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धारावाहिक ‘भाभीजी घर पर हैं’ में मलखान सिंह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता दीपेश भान का निधन

धारावाहिक ‘भाभीजी घर पर हैं’ में मलखान सिंह की भूमिका निभाने वाले अभिनेता दीपेश भान का निधन

छोटे पर्दे की दुनिया से बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। भारतीय टेलीविजन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ में मलखान सिंह का रोल करने वाले अभिनेता दीपेश भान का निधन शुक्रवार को हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपेश शुक्रवार को क्रिकेट खेलते समय गिर गए थे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन देर शाम डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आमिर खान के साथ नजर आए थे विज्ञापन में

दीपेश भान के असामयिक निधन से भारतीय टेलीविजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। दीपेश छोटे पर्दे की दुनिया से लंबे समय से जुड़े हुए थे। ‘भाभीजी घर पर हैं’ से पहले दीपेश भान ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’, ‘भूतवाला’, ‘एफआईआर’ समेत कई कॉमेडी कार्यक्रमों का हिस्सा रह चुके थे। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के साथ भी काम किया था। वह आमिर खान के साथ टी-20 विश्व कप क्रिकेट के विज्ञापन में भी नजर आए थे। उन्होंने साल 2007 में रिलीज फिल्म ‘फालतू ऊटपटांग चटपटी कहानी’ में भी काम किया था।

मनोरंजन जगत को हुआ बड़ा नुकसान

दीपेश भान अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। मई 2019 में उन्होंने दिल्ली मैं शादी की थी। जनवरी 2021 में वह बच्चे के पिता बने। दीपेश के आकस्मिक निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दीपेश भान का निधन मनोरंजन जगत के लिए बड़ी क्षति है।

Share this:

Latest Updates