Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragedy : सड़क हादसे में चली गई 6 कांवरियों की जान, दो दर्जन बाइक आग में जलकर हो गईं स्वाहा

Tragedy : सड़क हादसे में चली गई 6 कांवरियों की जान, दो दर्जन बाइक आग में जलकर हो गईं स्वाहा

Uttarakhand News : उत्तराखंड के हरिद्वार से 24 जुलाई को अत्यंत दुखद खबर आई। यहां अलग-अलग सड़क हादसों में 6 कांवरियों की जान चली गई। एक अन्य घटना में कांवरियों की दो दर्जन बाइक में अचानक आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है। 

धू-धू कर जल गईं इतनी बाइक 

SP योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हरिद्वार की हर की पौड़ी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आनंद वन समाधि के पास स्थित पार्किंग में रविवार को अचानक आग लग जाने से कांवरियों की करीब दो दर्जन बाइक धू-धू कर जल गई। बैरागी में एक हादसे में ट्रक से कुचलकर दो कांवरियों की मौत हो गई, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रेम नगर चौक के पास कांवरियों की बाइक एक ऑटो से टकरा गई, जिसमे दो कांवरियों की मौके ही पर मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि बहादराबाद और कलियर में हादसे में एक-एक कांवरिये की मौत हुई है।

Share this:

Latest Updates