Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह सड़क नहीं नहर है और इसमें गांव का एक लड़का हनहना कर दौड़ा रहा ट्रैक्टर

यह सड़क नहीं नहर है और इसमें गांव का एक लड़का हनहना कर दौड़ा रहा ट्रैक्टर

Social Media News,This is not a road but a canal and a village boy is driving a tractor while swimming in it : सोशल मीडिया आज के दौर में एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है,जहां आप कुछ भी होते हुए देख सकते हैं। चाहे तो खुद भी कुछ भी करके दूसरों को दिखा सकते हैं। बहुत आसानी से बिना कुछ खास पैसा खर्च हुए। बस आपके हाथ में एक स्मार्टफोन होना चाहिए। यही वजह है कि आजकल सोशल मीडिया पर सैकड़ों ऐसे वीडियो और तस्वीरों को वायरल किया जाता है, जिन्हें देखने वालों की संख्या लाखों तक में पहुंच जाती है। हाल में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग रुचि लेकर देख रहे हैं। हंस भी रहे हैं और सोच भी रहे हैं।  वीडियो में गांव का एक छोरा यानी लड़का  हनहना कर ट्रैक्टर चला रहा है। सोचने वाली बात ये है कि आखिर ट्रैक्टर को नहर में ले जाया कैसे गया और आखिर ले जाने की जरूरत क्यों पड़ी या यह सब मस्ती के लिए किया गया।

इस वीडियो को 3 लाख  से अधिक लोग अब तक कर चुके हैं पसंद

वीडियो में साफ दिखता है कि नहर में लबालब पानी भरा हुआ है और लड़का ट्रैक्टर को फुल स्पीड में दौड़ा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर vishal_sheoran_917 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पर अबतक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। लोग वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates