Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार के 500 स्कूलों में अब रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी, शिक्षा विभाग …

बिहार के 500 स्कूलों में अब रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी, शिक्षा विभाग …

Bihar News : कुछ दिन पहले ही झारखंड के कुछ स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी रविवार के बदले शुक्रवार को देने का मामला गरमाया था। इसे जैसे-तैसे सुलझाया गया। इसके बाद अब भाजपा और जदयू के शासन वाले बिहार के सीमांचल से चौंकाने वाली सूचना मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां करीब 500 सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दीजा रही है। बताया जा रहा है कि यह फैसला स्थानीय लोगों और प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं की वजह से लिया गया है। बिहार के सीमांचल में चार बड़े जिले पड़ते हैं। इनमें पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार शामिल हैं। इन जिलों में मुस्लिम आबादी करीब 30 से 70 फीसदी तक बताई जाती है।

प्राइमरी और मिडिल स्कूल शामिल

शिक्षा विभाग के अनुसार, सीमांचल क्षेत्र के चार जिलों के करीब 500 सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार की छुट्टी रखी गई है। इन स्कूलों में प्राइमरी और मिडिल स्कूल शामिल हैं। अररिया का जोकिहाट ब्लॉक इस मामले में टॉप पर बताया जा रहा है, जहां 244 स्कूलों में से करीब 229 स्कूलों में शुक्रवार के दिन छुट्टी की घोषणा की जा चुकी है। जोकिहाट के बीईओ ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह काफी पहले से यहां  किया जा रहा है।

पूर्णिया में 200 स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी

पूर्णिया जिले में ही करीब 200 सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी की जा रही है। किशनगंज में 19 स्कूल ऐसे हैं,जो शुक्रवार को बंद रहते हैं। खास बात है कि जहां शिक्षा विभाग को शुक्रवार को होने वाली छुट्टी के बारे में कुछ अंदाजा नहीं है, तो वहीं शिक्षकों का कहना है कि यह फैसला स्थानीय मुस्लिम नेताओं के दबाव में लिया गया है।

Share this:

Latest Updates