Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह जीप में धक्का लगाते दिखे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वजन कम करने की PM मोदी की सलाह…

… और इस तरह जीप में धक्का लगाते दिखे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वजन कम करने की PM मोदी की सलाह…

Bihar News : बड़ों की सीख का छोटों द्वारा पालन करने का एक सुंदर उदाहरण सोशल मीडिया पर सामने आया है। याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अपना वजन कम करने की सलाह दी थी। शायद उसी को ध्यान में रखकर उन्होंने अपनी सेहत को लेकर अभ्यास करना शुरू कर दिया। आजकल फिट होने के लिए वह  पूरा जोर लगाते नजर आ रहे हैं। हाल ही जहां वे क्रिकेट खेलते हुए फिटनेस बनाते दिखे थे, तो अब जीत में धक्का लगाते हुए दिखे हैं। इससे संबंधित तेजस्वी यादव का एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक जीप को अपनी ओर खींचते और धकेलते नजर आ रहे हैं।

राजद के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है यह वीडियो

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है ‘उसे गुमां है कि हमारी उड़ान कुछ कम है। हमें यकीं है कि ये आसमान कुछ कम है।’ तेजस्वी यादव के इस वीडियो को जमकर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates