Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Today’s Gold-Silver Price और  घटा :  28  जुलाई 2022 को खरीदारी के पहले घर  में ही जान लें क्या है भाव, रांची  और पटना में चल रहा यह रेट… 

Today’s Gold-Silver Price और  घटा :  28  जुलाई 2022 को खरीदारी के पहले घर  में ही जान लें क्या है भाव, रांची  और पटना में चल रहा यह रेट… 

Gold-Silver Price on 28 July 2022 :  रोजाना सोना-चांदी की दरें बढ़-घट रही हैं। आज यानी 28 जुलाई  2022 को देश में सोना-चांदी दोनों का भाव आज दो दिनों के बाद घटा है। देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 46, 480  रुपये है। कल  46,580 रुपये था। झारखंड की राजधानी रांची में भी सोना प्रति 10 ग्राम 46,450 रुपये  और चांदी प्रति किलोग्राम ₹68,400 है।  सोने का भाव प्रति 10 ग्राम ₹130 घटा है, तो चांदी का दाम प्रति एक किलोग्राम ₹100 घटा है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 50,680 रुपये है। कल 50,780 रुपये था। बिहार की राजधानी पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 46,450 रुपया है। कल 46,580 रुपये था। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 50,680 रुपये है। कल 50, 780 रुपये था। चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 68,800 है। कल 69,000 रुपये था।

24 कैरेट सोने के दाम

देश में 24 कैरेट सोना का 10 ग्राम का भाव आज 50,680 रुपये है। बीते दिन 50,780 रुपये था। लखनऊ में भी आज का रेट 50,680 रुपये  है। कल 50,780 रुपये था। जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

ऐसे समझें शुद्धता की कसौटी

24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)

22 कैरेट = 91.7% शुद्ध सोना 

18 कैरेट = 75.0% शुद्ध सोना

14 कैरेट = 58.3% शुद्ध सोना 

12 कैरेट = 50.0% शुद्ध सोना 

10 कैरेट = 41.7% शुद्ध सोना

खरीदने से पहले पता करें भाव 

सोना खरीदते वक्त सबसे पहले आपको जो काम करना है वो ये कि आप अपने शहर में सोने के दाम पता करें। आपके शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है,इसकी जानकारी जरूर रखें। सोने के भाव सिर्फ एक दुकान से नहीं बल्कि कई दुकानों से पता करें। इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि आखिर शहर में सोने का औसत भाव क्या है।

Share this:

Latest Updates