Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Tragedy : …इसलिए तीन सगी बहनों ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर दे दी जान, 4 साल पहले हुआ था पिता का देहांत

Tragedy : …इसलिए तीन सगी बहनों ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर दे दी जान, 4 साल पहले हुआ था पिता का देहांत

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से दिल को दहला देने वाली त्रासद खबर सामने आई है। दीया रिपोर्ट के अनुसार, यहां आदिवासी समुदाय की तीन सगी बहनों डेड बॉडी फंदे पर एक ही पेड़ से लटकती मिली है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि तीनों बहनों ने पेड़ से फंदा लगा कर खुदकुशी (suicide) की है। घटना खंडवा के जावर थानांर्तगत ग्राम भामगढ़ के कोटा फाल्या में 26 जुलाई को रात 11 बजे के आसपास हुई। पुलिस ने 27 जुलाई को यह जानकारी दी है।

मां के साथ रहती थीं तीनों बहनें

खंडवा पुलिस सुपरिंटेंडेंट (SP)  विवेक सिंह ने बताया कि सोनू (23), उसकी छोटी बहनें सावित्री (21) और ललिता (19) के शव पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटके मिले। सिंह ने बताया कि उनके पिता का देहांत करीब चार साल पहले हो चुका था और वे ग्राम भामगढ़ के कोटा फाल्या में अपनी मां के साथ ही रहती थीं। उन्होंने कहा कि इस परिवार में पांच बहनें और तीन भाई थे। सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम का मानना है कि तीनों ने आत्महत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और उनकी मौत की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर जावर पुलिस रात करीब दो बजे घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शवों को पेड़ से उतारा। इसके बाद शवों का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

Share this:

Latest Updates