Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : गोड्डा में पटरी के बगल से चल रहे थे दो दोस्त, ट्रेन की चपेट में …

JHARKHAND : गोड्डा में पटरी के बगल से चल रहे थे दो दोस्त, ट्रेन की चपेट में …

Jharkhand के गोड्‌डा जिले में 26 February को ट्रेन की चपेट में आकर दो वृद्धों की जान चली गई। घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान 72 साल के कैलाश साह तथा 70 साल के महेंद्र साह के रूप में हुई। दोनों पोड़ैयाहाट बाजार के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त थे और एक साथ निजी काम से रेलवे की पटरी के बगल से जा रहे थे। इसी दौरान हंसडीहा-गोड्डा पैसेंजर ने इन्हीं अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में इनके शरीर के दो टुकड़े हो गए।

लोगों ने दी पुलिस को जानकारी

जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद रेलवे लाइन के पास से गुजरने वाले कुछ लोगों की नजर इन शवों पर पड़ी। इसके बाद इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों व स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास रहने वाले लोगों की भी भीड़ भी मौके पर जुट गई। इसके बाद शवों की पहचान की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे।

Share this:

Latest Updates