Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : सुरक्षाबलों ने 5-5 लाख के दो इनामी नक्सलियों को दबोचा, पुलिस से भी लूटे थे इतने हथियार…

JHARKHAND : सुरक्षाबलों ने 5-5 लाख के दो इनामी नक्सलियों को दबोचा, पुलिस से भी लूटे थे इतने हथियार…

Jharkhand में सुरक्षा बलों ने लोहरदगा व लातेहार की सीमा पर चल रहे ऑपरेशन के दौरान पकड़े गए 5-5 लाख रुपये के दो इनामी नक्सलियों- बालक गंझू और सुदर्शन के बारे में 26 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। इसके पास से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। इनसे 23 हथियार मिले हैं। 19 हथियार इन्होंने पुलिस से लूटे थे। इससे पहले गिरिडीह में 2018 में पीरटांड से उग्रवादियों से कुल 11 हथियार बरामद किए गए थे। दूसरी तरफ पलामू में प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के 6 उग्रवादियों को भी पुलिस ने दबोचा है।

रविंद्र गंजू दस्ते के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पकड़े गए

झारखंड पुलिस के IG ऑपरेशन अमोल वी होमकर ने बताया कि इलाके में सक्रिय रविंद्र गंझू दस्ते के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में ये दोनों इनामी उग्रवादी सुरक्षा बलों के हाथ लग गए। इससे पहले ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एक उग्रवादी को मार गिराया था। अनुमान लगाया जा रहा था कि यह बालक गंझू है, लेकिन परिवार के लोगों ने इसकी पुष्टि नहीं की। आखिकार बालक अपने एक और साथी के साथ सुरक्षा बलों की गिरफ्त में आ गया। सुदर्शन पर 57 और बालक पर 25 मामले दर्ज हैं। सुदर्शन चतरा के प्रतापपुर तथा बालक लातेहार जिले के चंदवा के दूधी माटी का रहने वाला है।

जेजे एमपी के 6 अग्रवादी दबोचे गए

पलामू जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में ईट भट्ठा मालिकों से लेवी की वसूली करने वाले झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के 6 उग्रवादी पलामू पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इसके लिए पड़ोसी राज्य बिहार के कुछ क्षेत्रों में छापेमारी की गई। अनुमंडलय पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद के नेतृत्व में हुसैनाबाद पुलिस प्रशासन , बिहार पुलिस के टंडवा थाना एवं 29वीं वाहिनी SSB काला पहाड के संयुक्त अभियान में बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले एरिया कमांडर अरविंद राम , संजय राम ,कृष्णा यादव, मनोज चौहान,अजय कुमार यादव तथा परमात्मा राम को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो हथियार, 10 जिंदा कारतूस एवं 7 मोबाइल बरामद किया गया है। अरविंद के खिलाफ अलग-अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं।

Share this:

Latest Updates