Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बंगाल पुलिस की हिरासत में झारखंड के 3 कांग्रेसी विधायक, गाड़ी में भारी मात्रा में कैश…

बंगाल पुलिस की हिरासत में झारखंड के 3 कांग्रेसी विधायक, गाड़ी में भारी मात्रा में कैश…

Jharkhand  News : झारखंड के जामताड़ा से बड़ी सूचना सामने आ रही है। यहां से 3 कांग्रेसी विधायकों को पश्चिम बंगाल के ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी के साथ हिरासत में लिया है। तीनों विधायक एक ही गाड़ी में सवार थे और पूर्वी मिदनापुर की ओर जा रहे थे। पुलिस फिलहाल तीनों विधायकों से पूछताछ कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनुसार, शनिवार देर शाम कांग्रेस विधायक की गाड़ी को पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ के पास पुलिस द्वारा जांच के लिए रोका गया था। बताया जा रहा है कि गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें रखी भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। इसकी सूचना मिलते ही SP स्वाति भंगालिया मौके पर पहुंच गईं। उन्हो‍ंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी में चालक सहित पांच लोग सवार थे, जिनमें  तीन कांग्रेसी विधायक- राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी भी थे।

कितनी नकदी है, बताना मुश्किल : SP

SP ने बताया कि गाड़ी के अंदर बेहिसाब नकदी मिली है। उन्होंने कहा कि नकदी कितनी है, यह बता पाना फिलहाल संभव नहीं है। बैंक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। काउंटिंग मशीन से नकदी की गिनती की जाएगी। उन्हो‍ंने कहा कि विधायकों से पूछताछ की जा रही है। गाड़ी पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड लगा हुआ था। मामले की जांच जारी है। पश्चिम बंगाल पुलिस को दिए बयान में इरफान अंसारी ने बताया है कि यह रकम कलेक्शन की थी। हालांकि, किस कलेक्शन की थी इरफान अंसारी ने अभी यह खुलासा नहीं किया है।

Share this:

Latest Updates