Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देवघर जा रहे थे पति-पत्नी, बीच सड़क पर गंदा आरोप लगा पति ने अचानक शुरू कर दिया पीटना, सोशल मीडिया पर…

देवघर जा रहे थे पति-पत्नी, बीच सड़क पर गंदा आरोप लगा पति ने अचानक शुरू कर दिया पीटना, सोशल मीडिया पर…

Bihar News : पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास की नाजुक डोर से जुड़ा होता है। अविश्वास और संदेह स्थिति को कहीं भी ले जा सकती है और इसका अंजाम खराब रूप में ही सामने आता है। ऐसा ही एक उदाहरण बिहार के नालंदा जिले से आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पति-पत्नी बाबा के दर्शन के लिए गेरुआ रंग के वस्त्र में भक्ति भाव के साथ एक साथ देवघर जा रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और झगड़ा इस स्थिति तक पहुंच गई कि पति ने सरेआम सड़क पर पत्नी पर बदचलन होने का आरोप लगाकर पीटना शुरू कर दिया। आसपास के किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोड़ के पास की है। 

स्थानीय लोगों ने बचाई महिला की जान

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद महिला की जान बची। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों देवघर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। दोनों दीपनगर थाना क्षेत्र के के रहने वाले हैं। लोगों ने झगड़े का कारण पूछा तो युवक ने बताया कि उसकी पत्नी का चाल-चलन खराब है। उसे थाना ले जा रहा था, पर पत्नी वहां जाने से इनकार कर रही है। इसी बात पर बीच सड़क पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी घटना की सूचना दी। हालांकि, पुलिस के अनुसार उसे शिकायत नहीं मिली है। महिला से पूछे जाने पर उसने बताया कि उसे बदचलन का आरोप लगाकर पिटाई की जा रही है।

Share this:

Latest Updates