Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद के सरायढेला में वज्रपात से पिता की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से घायल

धनबाद के सरायढेला में वज्रपात से पिता की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से घायल

धनबाद जिला के सरायढेला स्थित बगुला बस्ती सबलपुर में 31 जुलाई की शाम वज्रपात से स्थानीय निवासी सागर यादव (45 वर्ष) की मौत हो गई। खटाल में हुई इस घटना में बाहर खेल रहे सागर यादव के दोनों बेटे अमन कुमार व बंटी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। अमन की उम्र 5 वर्ष है।

बिजली की आवाज इतनी तेज थी कि घर में मौजूद सभी लोग हो गए बेहोश

घटना को लेकर परिजन सुधीर यादव ने बताया कि घटना के समय घर में सात लोग थे। बहुत तेज आवाज के साथ बारिश के दौरान अचानक वज्रपात हुआ। इसमें सभी लोग बेहोश होकर गिर गए। सागर यादव और उनके दोनों  बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। आसपास के लोगो ने आनन-फानन में तीनों को उठाकर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने सागर यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके दोनों बच्चों का अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Share this:

Latest Updates