Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद के सुदामडीह में बंद आवास से नगद सहित लाखों के आभूषणों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद के सुदामडीह में बंद आवास से नगद सहित लाखों के आभूषणों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद में सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह अजमेरा में शनिवार 30 जुलाई की रात बीसीसीएल कर्मी प्रशांत कुमार सिंह के बंद आवास का ताला तोड़ कर चोरों ने नगद सहित लाखों के समान चुरा लिया। रविवार 31 जुलाई को आस पास के लोगों ने घर का ताला टूटा देख प्रशांत कुमार सिंह को फोन पर सूचना दी।‌वह रामगढ़ गए हुए हैं।‌उनके रिश्तेदार अमित कुमार ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पंहुची और जांच पड़ताल की है। चोर सोने-चांदी के आभूषण और पच्चीस हजार नगद ले कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों से सूचना पाकर आनन फानन में प्रशांत ने अपने स्थानीय रिश्तेदार अमित कुमार को फोन पर सूचित किया।

घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था

रिश्तेदार अमित कुमार ने बताया कि प्रशांत कुमार सिंह के कहने पर उनके घर पहुंचे तो देखा कि आवास का ताला टूटा था। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। सुदामडीह पुलिस को सूचना दे दी है। सुदामडीह पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि 25 हजार रुपये नगद सहित सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान की चोरी हुई है। प्रशांत कुमार के आने के बाद सही पता चलेगा।

Share this:

Latest Updates