Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह चाचा है कि दरिंदा : अपनी नाबालिक भतीजी को बनाया हवस का शिकार, सदमे में चली गई बच्ची के पिता की जान

यह चाचा है कि दरिंदा : अपनी नाबालिक भतीजी को बनाया हवस का शिकार, सदमे में चली गई बच्ची के पिता की जान

Bihar News : हमारे समाज में चाचा और भतीजी का रिश्ता बेटी और पिता के रिश्ता जैसा होता है, लेकिन अगर चाचा अपनी नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बनाने लगे तो ऐसे में किसी रिश्ते पर भरोसा कैसे किया जा सकता। बिहार के बांका जिले से रिश्ते को कलंकित करने वाली ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी नाबालिग भतीजी का रेप कर दिया। इस वारदात से पूरा परिवार सदमे में आ गया। पीड़िता के पिता की 4 अगस्त की सुबह सदमे की वजह से मौत हो गई। उसकी मां की हालत भी नाजुक है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी अस्पताल में बच्ची का भी इलाज चल रहा है। गांव के लोग आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। आरोपी फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 17 साल की लड़की 3 अगस्त को शौच के लिए गई थी। तभी रिश्ते में चाचा लगने वाले एक शख्स ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। रेप के बाद गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रजौन अस्पातल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

Share this:

Latest Updates