Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

 अचानक गिरी चट्टान, पता भी नहीं चला और दबकर तीन मजदूरों की गई जान, सभी बिहार के पश्चिमी चंपारण के 

 अचानक गिरी चट्टान, पता भी नहीं चला और दबकर तीन मजदूरों की गई जान, सभी बिहार के पश्चिमी चंपारण के 

Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) में चट्टान गिरने से दबकर बिहार के तीन मजदूरों की जान चली गई। हादसा अरुणाचल में करदाबी के पालन में 3 अगस्त की रात को हुआ। सभी मृतक पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले थे। सभी मजदूर अपने गांवों से काम के सिलसिले में अरुणाचल गए थे। वहां वे सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। हादसे के वक्त सभी सो रहे थे।

एक मजदूर गंभीर रूप से घायल

मृतकों की पहचान रामनगर के खटौरा गांव निवासी रामा मुसहर के पुत्र वीरेंद्र मुसहर और जोगेंद्र मुसहर के पुत्र विजय मुसहर के रूप में हुई है। एक अन्य मृतक की पहचान चौतरवा थाना इलाके के सिकटौल निवासी राजेश मुसहर के रूप में हुई है। इसी गांव का रहने वाला विकेश मुसहर उर्फ मंटू मुसहर बुरी तरह घायल हो गया है। उसकी कमर टूट गई है, अस्पताल में इलाज जारी है। इसके अलावा हादसे में अन्य कुछ मजदूरों के भी घायल होने की सूचना है।

Share this:

Latest Updates