Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: दामोदर नदी में नहाने गए लोदना के पांच में से दो युवकों की डूबकर मौत, मचा कोहराम

Dhanbad: दामोदर नदी में नहाने गए लोदना के पांच में से दो युवकों की डूबकर मौत, मचा कोहराम

धनबाद जिले के झरिया स्थित चासनाला सूर्यधाम मंदिर के समीप दामोदर नदी में स्नान के दौरान दो युवकों के डूब जाने की खबर है। इस घटना के बाद डूबने वाले युवकों के घरों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि लोदना से पांच युवक दामोदर नदी में स्नान करने आए थे। इसी दौरान दो युवक गहरे पानी मे डूबने लगे। इसके बाद डूब रहे युवकों ने बचाने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन जबतक कोई उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरता, उससे पहले ही दोनों युवक गहरे पानी मे डूब गए।

काफी देर से शुरू हुआ राहत और बचाव कार्य

 घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर डूब चुके युवकों के परिजन और सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों के भी मौके पर पहुंचने की सूचना है। देर शाम तक गोताखोर की टीम वहां नही पहुंची थी। घटनास्थल पर काफी देर बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

Share this:

Latest Updates