Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हर-हर शंभू…भजन गाने वाली ओड़िशा की अभिलिप्सा पंडा का दिल्ली में मिला सम्मान, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया सम्मानित

हर-हर शंभू…भजन गाने वाली ओड़िशा की अभिलिप्सा पंडा का दिल्ली में मिला सम्मान, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया सम्मानित

हर हर शंभू.. भजन को गाकर पूरे देश में लोकप्रियता हासिल करने वाली उड़ीसा की बेटी अभिलिप्सा पंडा को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान में नई दिल्ली में सम्मानित किया है। बता दें कि पंडा उड़ीसा के बड़बिल निवासी हैं। उनकी गायकी से खुश होकर नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने परिवार सहित आवास पर अभिलिप्सा का भव्य स्वागत करते हुए फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के पिता और ओडिशा सरकार के पूर्व मंत्री देवेन्द्र प्रधान ने भी अभिलिप्सा को आशीर्वाद देकर प्रेरित किया।

हर हर शंभू.. को 15 लाख लोग देख चुके हैं

इस अवसर पर यूपी सरकार में मंत्री अजय दुबे और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभिषेक सिंह ने भी अभिलिप्सा का स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुक्रवार को अभिलिप्सा अपने पिता अशोक कुमार पंडा के साथ चंडीगढ़ में किसी चैनल पर गीत रिकार्डिंग के लिए भुवनेश्वर से चंडीगढ़ फ्लाइट से निकली थी। इसी क्रम में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा नई दिल्ली में अभिलिप्सा का स्वागत किया गया। बता दें कि ‘हर-हर शंभू…’ भजन को सबसे पहले ओडिशा स्थित बड़बिल शहर की बेटी अभिलिप्सा पंडा ने गाया था। अभिलिप्सा के गाए ‘हर-हर शंभू…’ भजन को अब तक 15 लाख से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं। वहीं, ‘हर-हर शंभू…भजन को गाने के कारण इन दिनों इंडियन आइडल में आ चुकी फरमानी नाज खूब ट्रोल की जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिलिप्सा पंडा को लेकर भी फेसबुक पर खूब शेयर किया जा रहा है। प्रशंसक अभिलिप्सा की आवाज की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates