Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छोटे पर्दे की बड़ी कलाकार रुबीना दिलैक स्टंट करने के दौरान हुईं घायल, कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती

छोटे पर्दे की बड़ी कलाकार रुबीना दिलैक स्टंट करने के दौरान हुईं घायल, कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती

छोटे पर्दे की बड़ी कलाकार रुबीना दिलैक खतरों के खिलाड़ी सीजन- 12 को लेकर चर्चा में है। इस बीच उनके प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर है। रूबीना दिलैक स्टंट करने के दौरान घायल हो गयी हैं। स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। भारत में वह छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्हें उनकी मजबूत पर्सनालिटी के लिए जाना जाता है। इसलिए उन्हें बॉस लेडी के नाम से भी जाना जाता है। इन दिनों कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में रूबीना शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि वह एक एपिसोड की शूटिंग करने के दौरान दुर्घटना की शिकार हो गई हैं। ज्यादा चोट लगने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। 

हाथ- पैर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में लगी है चोट

मिली जानकारी के अनुसार खतरों के खिलाड़ी सीजन -12 में इस सप्ताह ग्रुप स्टंट होना है। सभी प्रतिभागियों में से किसी दो को ग्रुप लीडर बनाया जाएगा। वैसे ग्रुप लीडर वहीं बनेगा जो टास्क पूरा करेगा। ग्रुप लीड बनने की रेस में शामिल सभी प्रतिभागी को बेहद खतरनाक स्टंट से गुजरना पड़ेगा। इसके लिए रुबीना दिलैक को भी एक बड़ा टास्क दिया गया था, लेकिन वह स्टंट करने के दौरान चोटिल हो गईं। उन्हें ऊंचाई पर जाकर पानी में छलांग लगाना था। लेकिन रुबीना जैसे ही पानी में कूदीं, वह चोटिल हो गई। उनके हाथ पैर के अलावा शरीर के कई हिस्सों में चोटे आई हैं। ज्यादा चोट लगने के कारण उन्हें सांस फूलने की भी शिकायत होने लगी थी।

रुबीना को डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह

रुबीना का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। हालांकि उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इस बीच खतरों के खिलाड़ी सीजन -12 शो का नया प्रोमो भी सार्वजनिक हो चुका है। इसमें रुबीना को दर्द से चीखते हुए देखा जा सकता है। रुबीना दिलैक के अलावा अन्य प्रतिभागी भी मुश्किल स्टंट करते समय रोने लगे।

तुषार कालिया और मोहित मलिक बने ग्रुप लीडर

बॉस लेडी रुबीना दिलैक को चोट लगने के बाद तुषार कालिया और मोहित मलिक ने मुश्किल भरा टास्क पूरा किया। इस कारण इन्हें टीम लीडर घोषित किया गया। मोहित मलिक की टीम में रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, मिस्टर फैसू और कनिका मान हैं। वहीं, तुषार की टीम में निशांत भट्ट, राजीव अदातिया, चेतना पांडे और श्रीति झा हैं।

Share this:

Latest Updates