Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छोटे पर्दे का चर्चित शो बिग बॉस-16 के कंटेस्टेंट्स का नाम हो चुका है फाइनल, अभिनेता सलमान खान इस दिन करेंगे नाम की घोषणा

छोटे पर्दे का चर्चित शो बिग बॉस-16 के कंटेस्टेंट्स का नाम हो चुका है फाइनल, अभिनेता सलमान खान इस दिन करेंगे नाम की घोषणा

छोटे पर्दे का मशहूर शो बिग बॉस के 16वें सीजन की शुरुआत जल्द होने वाली है। इस शो को पिछले कई वर्षों से बॉलीवुड स्टार अभिनेता सलमान खान होस्ट करते आ रहे हैं। इस शो की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। इसलिए हर सेलिब्रिटीज इस शो में आना चाहता है। माना जाता है कि इस शो में खाने वाली सेलिब्रिटीज का कैरियर भी बूस्ट हो जाता है। हर वर्ष यह शो छोटे पर्दे पर नए कलेवर के साथ वापस लौटता है। चालू वर्ष 2022 में भी बिग बॉस का 16वां सीजन जल्द ही आपके टीवी स्क्रीन पर आने वाला है। इस बार आपको इस शो में और भी बड़ी बड़ी चुनौतियां देखने को मिलेंगी। बिग बॉस सीजन 16 के निर्माता-निर्देशकों का दावा है कि इस बार इस शो में बहुत कुछ विशेष होने वाला है। यह भी दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस के नए सीजन के लिए करीब-करीब सभी प्रतिभागियों के नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं। अब इनके नामों की घोषणा ही सिर्फ बाकी है।

ग्रैंड प्रीमियम एक अक्टूबर को

आपको बताते चलें कि बिग बॉस शो की फैन फालोइंग लाखों में है। इसलिए लोगों को भी इस शो का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस शो के ग्रैंड प्रीमियर का आयोजन कब होगा और छोटे पर्दे पर इस शो की शुरुआत कब से होगी। इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिग बॉस सीजन 16 शो का ग्रैंड प्रीमियर एक अक्टूबर 2022 को होगा। इस शो के मेकर्स की बात माने तो अब तक कई सेलिब्रिटीज से बातचीत हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि छोटे पर्दे की चर्चित बहू दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर सनाया ईरानी और अर्जुन बिजलानी तक इस शो में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक किसी बड़े स्टार ने शो में हिस्सा लेने की अभी तक घोषणा नहीं की है। हालांकि यह बात पक्की है कि इस शो को होस्ट करने वाले बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता सलमान खान जल्द ही पार्टिसिपेंट का मिलान करने वाले हैं।

Share this:

Latest Updates