Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

खुशखबरी : अगले महीने से गोड्डा तक चलेगी रांची दुमका इंटरसिटी एक्स्प्रेस

खुशखबरी : अगले महीने से गोड्डा तक चलेगी रांची दुमका इंटरसिटी एक्स्प्रेस

रांची और धनबाद सहित झारखंड के अन्य जिलों से संताल परगना की यात्रा को सुगम बनाने की मुहिम को जल्द ही गति मिलेगी। रांची से दुमका के बीच चलनेवाली इंटरसिटी ट्रेन के गोड्डा तक घोषित विस्तार को सितंबर में मूर्त दिया जा सकता है।रेलवे इसके लिए तैयारी में जुटा है। नौ अप्रैल को ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुमका-रांची इंटरसिटी के गोड्डा तक विस्तार का उदघाटन किया था।

धनबाद से भी गोड्डा तक नई ट्रेन की आस

ट्रेन के विस्तार की तिथि की घोषणा बाद में करने की बात हुई थी। तीन माह बीतने के बावजूद अभी तक ट्रेन का विस्तार गोड्डा तक नहीं किया गया। इसे लेकर रांची से संताल तक के यात्रियों में उत्सुकता है। सभी जानना चाहते हैं कि इंटरसिटी गोड्डा तक कब से जाएगी। बताया जा रहा है कि गोड्डा में कोचिंग कॉम्पलेक्स के लंबित रहने के कारण ही रांची-दुमका इंटरसिटी को गोड्डा तक नहीं चलाया जा रहा है। चर्चा है कि धनबाद होकर चलने वाली रांची-गोड्डा एक्सप्रेस के रूट और समय पर नई ट्रेन चलेगी। बहरहाल धनबाद को भागलपुर और गोड्डा की एक और ट्रेन की सौगात मिलने की उम्मीद जगी है।

Share this:

Latest Updates