Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छोटे पर्दे की रानी एकता कपूर अब दूरदर्शन पर लेकर आ रही हैं ‘ये दिल मांगे मोर’, 15 अगस्त से प्रसारण

छोटे पर्दे की रानी एकता कपूर अब दूरदर्शन पर लेकर आ रही हैं ‘ये दिल मांगे मोर’, 15 अगस्त से प्रसारण

छोटे पर्दे की रानी एकता कपूर की पहचान हमेशा कुछ अलग और लीक से हटकर करने की है। ऐसे में वे एक बार फिर से अपने नये टीवी शो ‘ये दिल मांगे मोर’ के लिए चर्चा में हैं। इस शो का प्रसारण आगामी 15 अगस्त से हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 से 8:30 होना तय हुआ है। आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में दूरदर्शन भी नये अवतार और तेवर में आ रहा है और ‘ये दिल मांगे मोर’ इस कड़ी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस शो का प्रोमो लॉन्च किया।

दिल मांगे मोर अद्भुत प्रयास

अपने विजन और सब्जेक्ट को लेकर पैनी नज़र रखने वाली बालाजी टेलीफ़िल्म्स की प्रमुख शोभा कपूर को ‘ये दिल मांगे मोर’ से काफी उम्मीदें हैं। शोभा कहती हैं कि अपने देश के लिए जिस तरह से हमारे जवान हर मोर्चे पर त्याग करते हैं, उनके बलिदानों को जब भी अवसर मिले हमें रेखांकित करते रहना चाहिए। इस लिहाज से भी ‘ये दिल मांगे मोर’ एक अद्भुत प्रयास है।

दर्शकों को काफी पसंद आएगा यह शो

शो की क्रिएटिव प्रोड्यूसर तनुश्री दासगुप्ता भी ‘ये दिल मांगे मोर’ को लेकर खासा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि एकता कपूर अपने बैनर तले हमेशा कुछ अलग करती रही हैं और उनका ये नया शो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। ‘ये दिल मांगे मोर’ के कार्यकारी निर्माता दिनेश के सिंह ने बताया कि दूरदर्शन अब अलग अंदाज में फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। दूरदर्शन का लोगो भी बदल गया है और ‘ये दिल मांगे मोर’ देश के जवानों पर बनी एक बड़ी ही खूबसूरत सी कहानी है जो दर्शकों के उम्मीद पर पूरी तरह से खड़ी उतरेगी। बालाजी टेलीफ़िल्म्स के शो ‘ये दिल मांगे मोर’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय म्हात्रे, ट्विंकल पटेल, सेजल जायसवाल, शक्ति सिंह, अर्चना मोरे, मानव दुआ, शेफाली राणा और निशि सक्सेना जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं.

Share this:

Latest Updates