Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में दिल दहलाने वाली घटना, संपत्ति विवाद में भाई, भाभी, भतीजी और मां की कर दी हत्या, आरोपित फरार, पत्नी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में दिल दहलाने वाली घटना, संपत्ति विवाद में भाई, भाभी, भतीजी और मां की कर दी हत्या, आरोपित फरार, पत्नी गिरफ्तार

West Bengal Howrah news : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में संपत्ति विवाद को लेकर बुधवार देर रात को छोटे भाई देवराज घोष और उसकी पत्नी पल्लवी घोष ने बड़े भाई, भाभी, भतीजी और मां की हत्या कर दी। पुलिस ने पल्लवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि देवराज फरार है। 

बताया जा रहा है कि बुधवार रात में दोनों भाईयों देवराज और देवाशीष की पत्नियों के बीच संपत्ति को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों देवरानी व जेठानी के बीच मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनों भाई भी झगड़ पड़े। 

बीच-बचाव करने आई मां को भी मार डाला

पड़ोसियों के अनुसार लड़ाई देखकर बड़े भाई देवाशीष की 13 साल की बेटी रूपसा जोर-जोर से चिल्लाई- मेरी मां को बचाओ.. बचाओ.. चाचा मेरी मां को मार देंगे, मुझे बचाओ। लेकिन, उसे भी बचाया नहीं जा सका। जब तक लोग उनके घर पहुंचते तब तक आरोपितों ने बड़े भाई, भाभी व उनकी बेटी रूपसा को मार डाला था। दोनों भाइयों के झगड़े में मां बीच-बचाव करने आई तो उसे भी नहीं छोड़ा। सबकी हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित देवराज की पत्नी पल्लवी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अपनी शुरुआती जांच में इस हत्याकांड की वजह घर में संपत्ति को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद को ही मान रही है। पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने उसे वारदात की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो खून से लथपथ चारों के शव मिले। 

Share this:

Latest Updates