Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

डॉक्टरों का कमाल : 650 ग्राम की बच्ची को मिली नहीं जिंदगी, 2 माह के इलाज के बाद बची हुई 1490 ग्राम की

डॉक्टरों का कमाल : 650 ग्राम की बच्ची को मिली नहीं जिंदगी, 2 माह के इलाज के बाद बची हुई 1490 ग्राम की

New Delhi news : डॉक्टरों के कमाल से महज 650 ग्राम की बच्ची को नई जिंदगी मिल गई है। बीते 18 जून को लोकनायक अस्पताल में पैदा हुई 650 ग्राम की बच्ची और धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। आठ सप्ताह तक डॉक्टरों के अथक प्रयास से बच्ची का शारीरिक विकास और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।  बुधवार को डॉक्टरों ने बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. सुरेश कुमार के मुताबिक अब उसका वजन करीब डेढ़ किलोग्राम (1490 ग्राम) हो गया है। 

कम वजन के बच्चों को बचाना मुश्किल

उन्होंने बताया कि इतने कम वजन (650 ग्राम) के बच्चे को बचा पाना आसान नहीं होता है, क्योंकि उसके अंग ज्यादा विकसित नहीं होते हैं। संक्रमण होने का भी खतरा रहता है। इसलिए इतने कम समय की बच्ची को बचाने का यह दुर्लभ मामला है। जन्म के बाद इस बच्ची को आठ सप्ताह तक नियोनेटल आइसीयू में रखना पड़ा। अस्पताल में डाक्टरों, नर्सिंग कर्मचारियों और पैरामेडिकल स्टाफ के 20 सदस्यों की टीम ने उसकी देखभाल की। धीरे-धीरे थोड़ा शारीरिक विकास होने व उसका वजन दोगुना से ज्यादा होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सामान्य बच्चों की तरह उसका शारीरिक विकास होने में करीब एक से डेढ़ साल का समय लग जाएगा।  

Share this:

Latest Updates