Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RSS और मोहन भागवत ने अपने ट्विटर प्रोफाइल में लगाया तिरंगा, विपक्ष के तीखे सवालों का दिया जवाब,अब भगवा की …

RSS और मोहन भागवत ने अपने ट्विटर प्रोफाइल में लगाया तिरंगा, विपक्ष के तीखे सवालों का दिया जवाब,अब भगवा की …

RSS News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 12 अगस्त को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स प्रोफाइल तस्वीरों पर अपने पारंपरिक भगवा झंडे के स्थान पर तिरंगे का चित्र लगा दिया है। यह रोज विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे तीखे सवालों का जवाब है। गौरतलब है कि देश स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। फिर भी सवाल उठाने वाले यह सवाल उठा ही रहे हैं कि भले प्रोफाइल में तिरंगा, लेकिन मन में भगवा।  15 अगस्त के बाद क्या होगा यह देखने लायक महत्वपूर्ण बात है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सबसे पहले उठाया था सवाल

पीएम मोदी के आह्ववान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी अपने ट्विटर अकांउट पर तिरंगे की फोटो लगाई है। दरअसल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राष्ट्रध्वज के प्रति संघ के रुख को लेकर उसकी आलोचना करते रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संघ का स्पष्ट जिक्र करते हुए इस महीने की शुरुआत में सवाल किया था कि क्या नागपुर में अपने मुख्यालय पर 52 साल तक राष्ट्रध्वज नहीं फहराने वाला संगठन अपने सोशल मीडिया खातों की प्रोफाइल तस्वीर पर तिरंगा लगाने के प्रधानमंत्री के आग्रह को मानेगा।

‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे आरएसएस कार्यकर्ता

आरएसएस प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने 12 अगस्त को कहा कि संघ अपने सभी कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाता आ रहा है। संघ ने अपने सोशल मीडिया खाते की अपनी प्रोफाइल तस्वीर पर अपने संगठन के झंडे को हटाकर राष्ट्रध्वज लगाया। ठाकुर ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

Share this:

Latest Updates