Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कहने को एयर होस्टेस, लेकिन शराब पीकर दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में ऐसा किया हंगामा कि पुलिस ने…

कहने को एयर होस्टेस, लेकिन शराब पीकर दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में ऐसा किया हंगामा कि पुलिस ने…

Rajasthan News : राजस्थान के जयपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में एक एयर होस्टेस ने अपने तीन दोस्तों के साथ, जो नशे की हालत में थे, ने कथित तौर पर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे और 5 अन्य को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने 12 अगस्त को इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, प्राची सिंह और उसके दोस्तों की 10 अगस्त को रेस्तरां में एक परिवार के साथ बहस हो गई। रेस्टोरेंट से बाहर आने के बाद उसने कथित तौर पर उक्त परिवार की कार के शीशे को बीयर की बोतल से तोड़ दिया।

मामले की हो रही जांच

सिंधी कैंप के एसएचओ गुंजन सोनी ने कहा, ” परिवार की शिकायत के बाद सिंह, उनके पति कार्तिक चौधरी, विकास खंडेलवाल और नेहा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. चारों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।” .

बता दें कि पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दूसरे गुट के विशाल दुबे और आर्य को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि वे जमानत पर हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Share this:

Latest Updates