Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हत्यारिन पत्नी : नींद में सोये पति को चुनरी से पत्नी ने गला घोंटा, इससे भी मन नहीं भरा तो लोहे के खाट पर सिर पटक पटक कर बेरहमी से मार डाला

हत्यारिन पत्नी : नींद में सोये पति को चुनरी से पत्नी ने गला घोंटा, इससे भी मन नहीं भरा तो लोहे के खाट पर सिर पटक पटक कर बेरहमी से मार डाला

Uttar Pradesh news : उत्तर प्रदेश के नोएडा से हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। नींद में सोये पति को पत्नी ने गले में दुपट्टा डालकर पहले गला घोंट दिया। इसके बाद लोहे की चारपाई पर उसका सिर पटक पटक कर हत्या कर दी। इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पत्नी घर से फरार हो गई। लेकिन पुलिस ने हत्यारिन पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 

महिला का किसी अन्य शख्स से था अवैध संबंध

बताते चलें कि यह मामला थाना सूरजपुर का है। आरोपी महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली है। इन दिनों वह नोएडा के सूरजपुर में अपने पति के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला का आगरा में रहने वाले एक शख्स के साथ कथित अवैध संबंध था। जब इस मामले की जानकारी पति रामकुमार को हुई तो वह बहुत परेशान हो गया। इसके बाद वह शराब पीने लगा और बात बात पर पत्नी की पिटाई करने लगा। बार-बार समझाने के बाद भी महिला प्रेमी से बात करना बंद नहीं कर रही थी। इसके बाद गत 10 अगस्त की रात को भी रामकुमार ने शराब पीकर पत्नी से मारपीट की थी। मारपीट किए जाने से महिला का आक्रोश भड़क गया।

ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार की गई हत्यारिन पत्नी

 इसके बाद उसने शराब के नशे में सो रहे पति का अपने दुपट्टे से पहले गला घोटा। इसके बाद लोहे की खाट पर उसका सर पटक पटक कर उसकी हत्या कर दी। पति की हत्या करने के बाद पत्नी घर से फरार हो गई थी। लेकिन पुलिस में काफी खोजबीन के बाद पत्नी को ग्रेटर नोएडा के तिल्पता चौक से गिरफ्तार कर लिया। पत्नी ने कत्ल में जिस दुपट्टे का इस्तेमाल किया था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

Share this:

Latest Updates