Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

12 साल की नाबालिग से दरिंदगी, विरोध करने पर हाथ तोड़ा, फिर आंख फोड़ने की कोशिश

12 साल की नाबालिग से दरिंदगी, विरोध करने पर हाथ तोड़ा, फिर आंख फोड़ने की कोशिश

Bihar news : बिहार के बेतिया एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां मझौलिया थाना के एक गांव में 12 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ दो लड़कों ने ् सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद भी बच्ची इसका पुरजोर विरोध करती रही। जब वह चुप नहीं हुई तो दोनों आरोपियों ने पीड़ित बच्ची का हाथ तोड़ दिया और जमकर पिटाई की। इससे भी जब उन लोगों का दिल नहीं भरा तो उसकी आंख होने की कोशिश भी की गई। पिटाई के बाद उक्त बच्ची खेत में बेसुध होकर गिर पड़ी। इसके बाद बच्ची को मृत समझकर वहां से दोनों लड़के फरार हो गए। हैं। कुछ घंटों के बाद जब लड़की को होश आया तो वह किसी तरह से अपने घर पहुंची और पूरा घटनाक्रम अपने घर वाले को बताया। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत खाने में की। बताया जा रहा है कि सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनों लड़के लड़की के ही गांव के हैं और दोनों ही नाबालिग हैं।

गांव में आक्रोश का माहौल

इस घटना के बाद गांव के लोगों में खासा आक्रोश है। और और इस घटना की निंदा हो रही है। फिलहाल इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।  जांच कर रही है। फिलहाल बच्ची को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उससे बकरी खरीदने के बहाने बात शुरू की। इसके बाद दोनों ने जबरन दुष्कर्म किया।

रीता के नाक और कान से आने लगा था खून 

पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी बकरी चराने गई थी, तभी गांव के दो लड़के आए और उनके साथ दरिंदगी की। उसका एक हाथ तोड़कर अधमरा कर दिया। जब लड़की की नाक और मुंह से खून आने लगा तब दोनों लड़के वहां से भागे। इस मामले में बेतिया के एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this:

Latest Updates