Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह CBI अफसर बनकर बदमाशों ने BOI से 25 मिनट में लूट लिये 25 लाख रुपये, जमशेदपुर में वारदात…

… और इस तरह CBI अफसर बनकर बदमाशों ने BOI से 25 मिनट में लूट लिये 25 लाख रुपये, जमशेदपुर में वारदात…

Jharkhand News : जमशेदपुर में बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में 4 बदमाशों ने फर्जी CBI अफसर बनकर रेड मारी और 25 लाख रुपये की लूट लिये। मामला मानगो इलाके का है। करीब 11 बजे खुद को CBI अफसर बताते हुए एक बदमाश बैंक के अंदर दाखिल हुआ। उसने सभी से कहा कि छापा पड़ा है। अपना-अपना मोबाइल यहां जमा कर दीजिए। इसके बाद उसके 3 और साथी बैंक में दाखिल हुए। रेड के नाम पर 25 लाख लूटे और बैंक का शटर बंद कर फरार हो गए।

बैंक में मौजूद थे मैनेजर

25 मिनट तक बैंक के अंदर मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए ये रेड चल रही है या लूट हो रही है। यहां तक कि बैंक के अंदर मैनेजर भी मौजूद थे। वह भी इनके झांसे में आ गए। पुलिस फिलहाल बैंक के अंदर और बाहर के CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस बैंक मैनेजर और गार्ड की भूमिका की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates