Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हैवानियत की पराकाष्ठा : दहेज में पांच लाख रुपए नहीं मिले तो पति ने पत्नी के गुप्तांग को सिगरेट से दागा, इतने से भी मन नहीं भरा तो…

हैवानियत की पराकाष्ठा : दहेज में पांच लाख रुपए नहीं मिले तो पति ने पत्नी के गुप्तांग को सिगरेट से दागा, इतने से भी मन नहीं भरा तो…

Bihar News : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के एक गांव से हैवानियत की सीमा पार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर पति ने अपनी ही पत्नी के गुप्तांग को सिगरेट से दाग दिया। जब इतने से भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने  गुप्तांग में बीयर की बोतल डाल दी। इस दौरान उसके ससुराल वालों में उसके साथ जमकर मारपीट भी की। इस घटना के बाद पत्नी की स्थिति बिगड़ गई। वह जोर-जोर से दर्द से कराहने लगी। अपनी बहन की हालत देखकर उसे बचाने के लिए उसकी नाबालिक छोटी बहन जब आई तो उसके जीजा, जीजा के बड़े भाई और बहन के ससुर ने उसकी की पिटाई की उससे छेड़छाड़ करने लगे।  

कोर्ट ने मामले की जांच और केस दर्ज करने का दिया आदेश

मिली जानकारी के अनुसार महिला की शादी मो. इश्तेयाक से हुई थी। पीड़ित महिला का एक चार साल का बेटा भी है। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। परंतु बाद में पति, ससुर, जेठ और सास महिला से दहेज में मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। जब लड़की पक्ष वालों ने मांग पूरी नहीं की तो महिला के साथ ससुराल में बुरा बर्ताव होने लगा। सास, ससुर, पति और जेठ उसे हर दिन प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट भी की जाने लगी। इस संबंध में पीड़ित महिला ने विशेष पॉक्सो कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। इस परिवाद की सुनवाई के बाद विशेष पाक्सो कोर्ट के न्यायाधीश दीपक कुमार ने करजा थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Share this:

Latest Updates