Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CM नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की गया में इमरजेंसी लैंडिंग,जानिए कारण …

CM नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की गया में इमरजेंसी लैंडिंग,जानिए कारण …

Bihar News  : बिहार के गया में 19 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यम‍ंत्री राज्य में सूखा प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करने के लिए गए थे। इस दौरान मौसम खराब होने के कारण उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। 

सूखे की चपेट में है राज्य के कई जिले

गौरलतब है कि बिहार के कई जिलों में मानसून की बारिश अच्छी नहीं होने से इलाके में भीषण सूखे की स्थिति बनी हुई है। धान बिहार की मुख्य फसल है। धान की खेती बरबाद होने से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में किसान सरकार से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं।

सड़क मार्ग से गए पटना

हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिग के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिग की वजह से पुलिस महकमा और जिला प्रशासन में अचानक हलचल बढ़ गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन, एसएसपी हरप्रीत कौर व अन्य अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच गए। आनन-फानन में मुख्यमंत्री के कारकेट को निकालने के लिए जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री गया से खिजरसराय के रास्ते पटना के लिए निकले।

Share this:

Latest Updates