Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखते ही देखते भरभरा कर ढह गया यह 4 मंजिला मकान, 14 लोगों के…

… और देखते ही देखते भरभरा कर ढह गया यह 4 मंजिला मकान, 14 लोगों के…

Maharashtra News  : मुंबई के बोरीवली वेस्ट में 19 अगस्त को बड़ा हादसा हो गया। साईंबाबा नगर में एक चार मंजिला मकान देखते ही देखते भरभरा कर ढह गया। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंची। मलबे में 14 से 15 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हादसे के वक्त आसपास से गुजर रहे थे लोग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ, जब लोग इस बिल्डिंग के आसपास से गुजर रहे थे। तभी यह भरभरा कर गिर गई। बिल्डिंग का नाम गीतांजलि है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां, दो बचाव वैन और तीन एंबुलेंस मौजूद हैं। टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि यह इमारत 40 साल पुरानी है। BMC ने इसे जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बाद बिल्डिंग को खाली भी करा दिया गया था।

Share this:

Latest Updates