Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर पिता राजीव गांधी को 78 वीं जयंती पर किया याद, जानिए क्या लिखा, PM मोदी ने भी…

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर पिता राजीव गांधी को 78 वीं जयंती पर किया याद, जानिए क्या लिखा, PM मोदी ने भी…

National  News : 20 अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78 वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल थे। राहुल गांधी ने इस मौके पर अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में पूर्व पीएम राजीव गांधी का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा उसे पूरा कर सकूं।”  बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने टि्वटर अकाउंट पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 78 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अंग्रेजी में ट्वीट किया है, ‘ On his birth anniversary, tributes to our former  Prime Minister  Shri Rajiv Gandhi.’

कांग्रेस ने इस तरह किया याद

कांग्रेस ने ट्विटर अकाउंट पर राजीव गांधी की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें शत शत नमन करते हैं। “21वीं सदी के भारत के वास्तुकार” के रूप में सम्मानित, यह उनकी दूरदर्शिता के माध्यम से था जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। आज हम उनकी विरासत का जश्न मनाते हैं।

Share this:

Latest Updates