Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस बॉडी बिल्डर ने ट्रैफिक रोक कर बीच सड़क पर छलकाया जाम, जानिए अंजाम…

इस बॉडी बिल्डर ने ट्रैफिक रोक कर बीच सड़क पर छलकाया जाम, जानिए अंजाम…

Uttarakhand News  : बॉडी बिल्डर होने का मतलब यह नहीं होता कि कुछ भी मनमाना किया जाए, मगर बॉबी कटारिया को ऐसा करने में मजा आता है। अब इस मजा का अंजाम भी भुगतना पड़ेगा। वायरल वीडियो से चर्चा में आए बॉबी कटारिया की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। उत्तराखंड पुलिस को बॉबी के खिलाफ गैर जमानती वारंट मिल गया है। देहरादून की सड़क पर ट्रैफिक रोककर शराब पीना और वीडियो बनाना बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया को भारी पड़ सकता है। देहरादून की एक स्थानीय अदालत ने बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। 

गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन

देहरादून पुलिस के मुताबिक, बॉबी कटारिया को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है और जल्द ही हरियाणा जाकर उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। जांच में सहयोग ना करने के मामले में ये गिरफ्तारी की जा सकती है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते बॉबी कटारिया नाम के शख्स का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सड़क के बीच बैठकर शराब पी रहा था। घटना के बाद देहरादून पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद देहरादून पुलिस ने बॉबी कटारिया को पूछताछ के लिए 3 बार नोटिस भेजा था, लेकिन वो पुलिस के सामने हाजिर नहीं हुआ।

Share this:

Latest Updates