Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आज इन राशि वालों के भाग्य का खुलेगा बंद दरवाजा, 21 अगस्त 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग…

आज इन राशि वालों के भाग्य का खुलेगा बंद दरवाजा, 21 अगस्त 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग…

Rashifal of 21 August 2022 and 2 days panchang : वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 21 अगस्त 2022 को दिन रविवार है और भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की दशमी रहेगी। रविवार का दिन सूर्यदेव की पूजा- उपासना के लिए समर्पित होता है। माना जाता है कि रविवार को सूर्यदेव को जलार्पित करने से तेज के रूप में उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। सूर्य को आत्मा का कारक भी माना गया है। इसीलिए दुविधा की स्थिति में सूर्य उपासना भी बहुत से लोग करने की सलाह देते हैं। अब पहले 2 दिनों का पंचांग फिर राशिफल का डिटेल।

21 अगस्त 2022 यानी रविवार का पंचांग

भाद्रपद कृष्ण पक्ष दशमी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), श्रावण | दशमी तिथि 03:36 AM तक उपरांत एकादशी | नक्षत्र म्रृगशीर्षा | हर्षण योग 10:38 PM तक, उसके बाद वज्र योग | करण वणिज 02:21 PM तक, बाद विष्टि 03:36 AM तक, बाद बव | अगस्त 21 रविवार को राहु 05:15 PM से 06:50 PM तक है | 06:09 PM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

22 अगस्त 2022 यानी सोमवार का पंचांग

भाद्रपद कृष्ण पक्ष एकादशी, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), श्रावण | एकादशी तिथि 06:07 AM तक उपरांत द्वादशी | नक्षत्र म्रृगशीर्षा 07:41 AM तक उपरांत आद्रा | वज्र योग 11:40 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग | करण बव 04:52 PM तक, बाद बालव 06:07 AM तक, बाद कौलव | अगस्त 22 सोमवार को राहु 07:44 AM से 09:19 AM तक है | चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा।

21 अगस्त 2022 का राशिफल

मेष राशि- संयत रहें। व्‍यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद की स्‍थ‍ित‍ि बन सकती है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शान्ति रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन आगमन की स्थितियां बनी रहेंगी। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा।

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में सुधार होगा। पिता से भी धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। म‍ित्रों के सहयोग से आय के नए स्रोत व‍िकस‍ित होंगे।

सिंह राशि- वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार से धन की प्राप्ति‍ होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अति उत्साही होने से बचें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं।

कन्‍या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन बनेंगे। धार्मिक संगीत में रुचि रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- संयत रहें। क्रोध के क्रोध से परेशान रहेंगे। कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं का वश में रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। परिवार में कलहपूर्ण वातावरण हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। रोग से पीड़ित हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु राशि- मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए व‍िदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मकर राशि- मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। संयत रहें। परिवार की परिस्थितियों पर ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मानसिक असन्तोष रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। कार्यक्षेत्र में समस्याएं अभी बनी रहेंगी। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग रहेगा। सुस्‍वादु खानपान में रुचि‍ रहेगी। संबंधों में नि‍कटता आएगी।

Share this:

Latest Updates