Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देखिए कैसे अपने बच्चे की जान बचाने के लिए किंग कोबरा से भिड़ गया यह चूहा…

देखिए कैसे अपने बच्चे की जान बचाने के लिए किंग कोबरा से भिड़ गया यह चूहा…

Fight with Rat And King Cobra : यदि चींटी हाथी को भी परेशान कर सकती है, तो चूहा अपने बच्चे की जान बचाने के लिए किंग कोबरा से क्यों नहीं भिड़ सकता है। हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में नजारा कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। वीडियो में एक चूहा खतरनाक किंग कोबरा पर हमला बोलते नजर आ रहा है। वीडियो देखने पर सहसा यकीन नहीं होगा, पर सच्चाई यही है।

भागने के लिए मजबूर हो गया किंग कोबरा

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो (King Cobra Video) में साफ पता चलता है कि चूहा अपने बच्चे की खातिर कई फीट लंबे किंग कोबरा (King Cobra) से भिड़ता नजर आ रहा है। किंग कोबरा चूहे के बच्चे का शिकार करने की कोशिश करता है, लेकिन सही वक्त पर चूहा आकर अपने बच्चे की जान बचा लेता है और किंग कोबरा को उल्टे पैर भागने के लिए मजबूर कर देता है।

90 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका यह वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर लग रहा है, मानो गुस्से से भरे चूहे पर खून सवार हो। चूहा किंग कोबरा को दौड़ा-दौड़ा कर भगा रहा है। इस बीच चूहा किंग कोबरा की पूंछ भी काट लेता है। यूट्यूब पर इस वीडियो को अब तक 90 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Share this:

Latest Updates