Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह कपल स्टेडियम में ही हो गया इतना उतावला कि लाज शर्म की परवाह किए बिना कर दिया बड़ा कांड, लटकी है गिरफ्तारी की तलवार

यह कपल स्टेडियम में ही हो गया इतना उतावला कि लाज शर्म की परवाह किए बिना कर दिया बड़ा कांड, लटकी है गिरफ्तारी की तलवार

लाज शर्म को ताख पर रखकर बेसबॉल स्टेडियम में सबकी मौजूदगी के दौरान शर्मनाक हरकत करने वाले जोड़े पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। यह घटना अमेरिका की है। बता दें कि अमेरिका के स्टेडियम में बेसबॉल का मैच चल रहा था। इसी दौरान एक जोड़ा इतना ज्यादा उतावला हो गया कि वह भीड़ के सामने ही शारीरिक संबंध बनाने लगा। यह दृश्य देखकर कई लोग हैरत में पड़ गए। इससे संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 23 लाख लोग देख चुके हैं। इस युगल प्रेमी जोड़े पर स्टेडियम के स्टैंड में सेक्स करने का संगीन आरोप लगा है।

पांच सेकंड का वीडियो वायरल

बताते चलें कि यह मामला गत 21 अगस्त का है। स्टेडियम में ओकलैंड एथलेटिक्स व सिएटल मेरिनर्स के बीच बेसबॉल का मैच चल रहा है। यह मैच कैलिफोर्निया के रिंगसेंट्रल कोलिजीयम स्टेडियम में आयोजित था। स्टेडियम आधा खाली था। स्टैंड के एक कोने में यह कपल साथ बैठा था। इस युगल प्रेमी जोड़े का सोशल मीडिया पर 5 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें खाली पड़ी सीटों के बीच एक प्रेमी जोड़ा बैठा दिख रहा है, जो शारीरिक संबंध बनाते दिख रहा है। यह वीडियो देखने से ऐसा लगता है कि सामने वाले दर्शक दीर्घा से किसी शख्स ने इस जोड़े का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस कारण इस जोड़े का कृत्य सबके सामने उजागर हो गया है। 

मैच समाप्ति तक पुलिस को नहीं थी जानकारी

यह मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया है तो उसने अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है। ओकलैंड पुलिस डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस में जांच शुरू कर दी है। प्रवक्ता ने बताया मैच समाप्त होने के बाद तक ओकलैंड पुलिस को इस बारे में जानकारी नहीं थी। अब हमलोगों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उनकी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगर यह प्रेमी जोड़ा दोषी साबित हो जाता है तो उसे 6 महीने तक जेल में रहने के साथ-साथ 80 हजार का जुर्माना भी लग सकता है।  

Share this:

Latest Updates