Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR के CM नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, सबसे पहले राहुल गांधी से की मुलाकात, इसके पहले पटना में लालू से…

BIHAR के CM नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, सबसे पहले राहुल गांधी से की मुलाकात, इसके पहले पटना में लालू से…

National News  : BJP के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के मिशन के तहत दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर बिहार के चीफ मिनिस्टर नीतीश कुमार 5 सितंबर को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले शाम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे चली इस बैठक में समान विचारधारा वाले दलों को साथ लाने और मजबूत विकल्प खड़ा करने पर चर्चा हुई। नीतीश ने बिहार में सरकार को समर्थन देने को लेकर भी राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया और उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दी।

दिल्ली रवाना होने से पहले लालू से हुई बातचीत

दिल्ली रवाना होने से पहले नीतीश कुमार ने पटना में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी मौजूद रहे। लालू यादव से मुलाकात कर निकले नीतीश कुमार ने साफ कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियों के नेताओं को एकजुट करना है और इसी सिलसिले में वह दिल्ली जा रहे हैं, जहां कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात होगी।

करीब 1 घंटे तक हुई बातचीत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी से करीब 1 घंटे मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बीजेपी के खिलाफ 2024 के मोर्चे पर नीतीश और राहुल की सहमति बन गई है और समान विचारधारा के दलों के बीच समन्वय बढ़ाने की भी रणनीति बनी है। सूत्रों की मानें तो आज की बैठक में 2024 की रणनीति पर चर्चा तो हुई, लेकिन इस मुद्दे पर ठोस चर्चा आगे भी जारी रहेगी। दोनों नेताओं ने समान विचारधारा के दलों को साथ लाने और मजबूत विकल्प खड़ा करने की संभावना पर चर्चा भी की।

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मिलेंगे

राहुल गांधी के अलावा विपक्ष के विभिन्न दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 सितंबर को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। वहीं वह आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगे।

Share this:

Latest Updates