Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लिज ट्रस बनीं Britain की अगली PM, ‘भारतवंशी’ ऋषि सुनक को हराया, 6 सितंबर को लेंगी शपथ

लिज ट्रस बनीं Britain की अगली PM, ‘भारतवंशी’ ऋषि सुनक को हराया, 6 सितंबर को लेंगी शपथ

Britain News, London : लिज ट्रस (Liz Truss) ब्रिटेन (UK) की अगली प्राइम मिनिस्टर (PM) बन गई हैं। 6 सितंबर को वह प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी। उन्होंने पार्टी नेता के चुनाव में ‘भारतवंशी’ ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को हराया है। मुकाबले में लिज ट्रस बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी पद के लिए आगे बनी हुई थीं। ब्रिटेन फिलहाल जीवन-यापन की कीमतें बढ़ने के संकट से जूझ रहा है। यह नतीजे आज ब्रिटिश समय के अनुसार शाम 12:30 बजे घोषित हुए। पूर्व विदेश मंत्री लिज ट्रस और उनके प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक कंजरवेटिव पार्टी के मुखिया के पद के लिए जोर आज़मा रहे थे।

  तीसरी महिला प्रधानमंत्री

लिज ट्रस  ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगीं। उनसे पहले थेरेसा मे और मार्गेट थेचर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं।

47 साल की लिज़ ट्रस चुनावी मुकाबले में 42 साल के ऋषि सुनक से चुनावी सर्वे में आगे बताई जा रहीं थीं। आखिरी चरण का फैसला करीब 200,000 टोरी सदस्यों ने किया है।

बोरिस जॉनसन ने विवादों में घिरने के बाद जुलाई में दिया था इस्तीफा

जुलाई में बोरिस जॉनसन ने कई विवादों में घिरने के बाद कंजरवेटिव पार्टी के मुखिया पद से इस्तीफा दे दिया था। ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी सत्ता में है और सत्ताधारी दल का मुखिया ही प्रधानमंत्री पद का दावेदार होता है।  ब्रिटेन की पूर्व विदेश मंत्री ने इस मुकाबले में भारतमूल के पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक को पछाड़ा है। 1992 में बनी कमिटी के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रेड्री ने 47 साल की लिज ट्रस के इस मुकाबले में जीतने की घोषणा की। वह कंजरवेटिव पार्टी के सांसद हैं और पार्टी के लीडरशिप के चुनाव के अधिकारी भी थे।

Share this:

Latest Updates