Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह पालतू कुत्ते ने लिफ्ट में बच्चे को काट लिया, चुपचाप खड़ी होकर देखती रही मालकिन, पुलिस ने…

… और इस तरह पालतू कुत्ते ने लिफ्ट में बच्चे को काट लिया, चुपचाप खड़ी होकर देखती रही मालकिन, पुलिस ने…

UP News  : गाजियाबाद की एक सोसाइटी की लिफ्ट (Lift) में पालतू कुत्ते (Pet dog) ने बच्चे को काट लिया। बच्चा लिफ्ट में रोता रहा, दर्द से कराहता रहा, लेकिन कुत्ते की मालकिन चुपचाप खड़ी देखती रही। राजनगर एक्सटेंशन में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

9 साल का बच्चा, चौथी क्लास में पढ़ता है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में 5 September की शाम करीब 6 बजे की है। 9 साल का बच्चा क्लास 4 में पढ़ता है। वह ट्यूशन पढ़कर घर लौटा था। लिफ्ट से फ्लैट में जाते वक्त एक महिला अपना पालतू कुत्ता लेकर लिफ्ट में घुस गई। कुत्ते से बचने के लिए बच्चा लिफ्ट में गेट की तरफ आता है। इसी दौरान कुत्ते ने उसकी जांघ पर काट लिया।

बच्चे की मां ने दर्ज कराया मुकदमा

बच्चे की मां जयंकरा राव ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राव ने कहा, ”जब मैं ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी थी, तब बेटे ने आकर मुझे पूरा वाकया बताया। उस वक्त महिला अपने कुत्ते को बेसमेंट में बाथरुम करा रही थी। पूछने पर महिला ने न तो अपना नाम बताया और न ही फ्लैट नंबर। बाद में सिक्योरिटी गार्ड से जानने पर पता चला कि ये महिला बी-506 चार्म्स कैसल में रहती है।”

Share this:

Latest Updates