Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Delhi के CM केजरीवाल से मिले Bihar के CM नीतीश, जो बात हुई …

Delhi के CM केजरीवाल से मिले Bihar के CM नीतीश, जो बात हुई …

National News : बिहार के चीफ मिनिस्टर नीतीश कुमार ने 6 सितंबर को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की। नीतीश की इस मुलाकात का उद्देश्य वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करना है।

येचुरी और डीजल राजा से भी मिले

दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता संजय झा भी मौजूद रहे। केजरीवाल से पहले नीतीश कुमार ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी.राजा से भी उनके पार्टी कार्यालयों में मुलाकात की थी।

केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया

मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ”मेरे घर पधारने के लिए नीतीश जी का बहुत-बहुत शुक्रिया। देश से संबंधित कई गंभीर विषयों – शिक्षा, स्वास्थ्य, ऑपरेशन लोटस, इन लोगों द्वारा खुलेआम MLA की खरीद फरोख्त करके जनता द्वारा चुनी सरकारों को गिराना, भाजपा सरकारों का बढ़ता निरंकुश भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा हुई।”

Share this:

Latest Updates