Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और देखते ही देखते 10 साल के मासूम पर इस कुत्ते ने अचानक कर दिया हमला, बुरी तरह जख्मी बच्चे को…

…और देखते ही देखते 10 साल के मासूम पर इस कुत्ते ने अचानक कर दिया हमला, बुरी तरह जख्मी बच्चे को…

UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पिटबुल कुत्ते ने अचानक अपनी मालकिन पर हमला कर दिया था, जिसमें 80 साल की महिला की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इस प्रजाति के कुत्ते के आतंक की दूसरी घटना सामने आई है। दिल्ली के पास गाजियाबाद की यह ताजा घटना है। वहां संजय नगर इलाके में रहने वाले 10 साल के बच्चे पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। यह घटना 3 सितंबर की बताई जा रही है। अब इसका वीडियो सामने आया है। कुत्ते के हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके चेहरे पर 150 टांके लगे हैं।

पार्क में खेल रहा था बच्चा

जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने घर के पास बगीचे में खेल रहा था। उसी समय एक लड़की पिटबुल कुत्ते के साथ बगीचे में टहलने आई। अचानक कुत्ता हिंसक हो गया। वह लड़की के हाथ से छूट गया और खेल रहे लड़के के ऊपर दौड़ पड़ा। कुत्ते ने लड़के के चेहरे और कान पर हमला किया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मासूम को डॉग के चंगुल से छुड़ाया। इस बीच बच्चा बुरी तरह घायल हो चुका था। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share this:

Latest Updates