Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अभी तक राजू श्रीवास्तव के ब्रेन में नहीं आई हरकत, डॉक्टर जता रहे चिंता…

अभी तक राजू श्रीवास्तव के ब्रेन में नहीं आई हरकत, डॉक्टर जता रहे चिंता…

Raju Srivastava Health Update: देश के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को अब तक होश नहीं आया है।अब तक उनके ब्रेन में हरकत नहीं हुई है। यही कारण है कि डॉक्टर्स ने अभी तक वेंटिलेटर सपोर्ट नहीं हटाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टर्स का मानना है कि जब तक राजू के ब्रेन में हरकत नहीं होगी तब तक राजू की हालत को ठीक नहीं माना जाएगा। बता दें कि राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं और बीते 31 दिनों से अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह अब भी वेंटिलेटर पर हैं। उनके प्रशंसक, दोस्त और सहयोगी लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बेटी को भी मिली थी मिलने की परमिशन

अपडेट जानकारी के अनुसार, अभी उन्हें बुखार है 100 डिग्री से घटकर अब बुखार 99 डिग्री हुआ है। इससे पहले जब राजू को बुखार आया था, तब डॉक्टर्स ने सिर्फ राजू की पत्नी शिखा को आईसीयू के अंदर जाने की परमिशन दी थी। जब उनका बुखार उतरा, तब बेटी अंतरा श्रीवास्तव को उनसे मिलने की परमिशन दे गई थी। राजू के भाई ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा कि राजू की किडनी, हार्ट, लीवर, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल सामान्य हैं। बुखार की वजह से वेंटिलेटर न हटाने का निर्णय लिया है। बता दें कि राजू को ऑक्सीजन सपोर्ट भी न के बराबर लग रहा है।

Share this:

Latest Updates