Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह मुंबई के पुनर्वास केंद्र से 6 नाबालिग लड़कियां हो गईं फरार,फिर…

… और इस तरह मुंबई के पुनर्वास केंद्र से 6 नाबालिग लड़कियां हो गईं फरार,फिर…

Maharashtra News : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) से बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां गोवंडी में एक पुनर्वास केंद्र से 6 नाबालिग लड़कियां फरार हो गई हैं।  इस मामले में गोवंडी पुलिस (Govandi Police) ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

 बताया जा रहा है कि लड़कियां 11 तारीख को सुबह 3 से 4 बजे के बीच भागी हैं। पुलिस के मुताबिक, लड़कियों ने पहले छात्रावास की सीमेंट की खिड़की को तोड़ा उसके लोहे के ग्रिल को टेढ़ा कर फरार हो गईं। पुनर्वास केंद्र के कर्मचारियों को सुबह घटना के बारे में पता चला है। लड़कियां नाबालिग हैं, इसीलिए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। फरार लड़कियों की पहचान कर ली गई है।

Share this:

Latest Updates